शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Sona BLW Precision Forgings Ltd Share Latest News: महँगा है स्टॉक, तिमाही नतीजों का करें इंतजार

संकल्प पाटिल : मैंने सोनाकॉम्स के 800 शेयर 575 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। अब इसमें राउंडिंग बॉटम की संरचना पूरी होने जा रही है। इसे किस भाव पर बेचना चाहिए और इसका साइकिल लक्ष्य क्या हो सकता है?

Expert Shomesh Kumar: इस क्षेत्र में काफी सामर्थ्य है। इसमें राउंडिंग बॉटम की संरचना बनती हुई दिख रही है। मगर आगे की चाल कंपनी के तिमाही नतीजों पर निर्भर करेगी। इसका मूल्यांकन काफी अधिक है, लेकिन इसके मुकाबले मुनाफे में कोई खास परिवर्तन नहीं दिख रहा है। इसलिए मुझे ये स्टॉक काफी महँगा लग रहा है। कंपनी के मुनाफे सुधार नहीं आता है, तो स्टॉक में खतरा बढ़ सकता है। इसलिए अभी इसमें तिमाही नतीजों का इंतजार करना चाहिए।

(शेयर मंथन, 21 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!