शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निवेशक निफ्टी और बैंक निफ्टी में तेजी करें या मंदी - विकास सेठी एमडी, सेठी फिनमार्ट

Expert Vikas Sethi: बजट पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स और शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स पर सरकार के फैसले के बाद बाजार को थोड़ी देर के लिए झटका जरूर लगा था। मगर ये जल्द ही संभल भी गया था। मोटेतौर पर बाजार में सतर्क कारोबार देखने को मिल रहा है।

लेकिन इसके साथ ही चुनिंदा स्टॉक में जबरदस्त गतिविधि देखने को मिल रही है। लोगों को ऐसे स्टॉक पसंद आ रहे हैं, जिनके तिमाही नतीजे अच्छी रहे हैं या जिनका बुनियादी ढाँचा मजबूत है या जहाँ पर मूल्यांकन सहज हैं। मेरा मानना है कि मौजूदा बाजार में गुणवत्तापूर्ण स्टॉक में बने रहने में कोई दिक्कत नहीं है।

(शेयर मंथन, 02 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!