शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Hindustan Aeronautics Ltd Share Latest News: स्टॉक में विकास सेठी क्यों हैं बुलिश, जानिए खास वजह

अक्षय कुमार सामंत्रा : मैंने 5% मुनाफे के साथ एचएएल के शेयर होल्ड किये हैं, मैं लंबी अवधि तक इन्हें होल्ड कर सकता हूँ। मुझे इसमें क्या करना चाहिए, होल्ड करूँ या बेच कर कोई अन्य शेयर देखूँ?

Expert Vikas Sethi: ये रक्षा क्षेत्र की बहुत दमदार कंपनी है और सरकार की मेक इन इंडिया थीम के तहत घरेलू स्तर पर अच्छा काम भी कर रही है। हालाँकि हाल के दिनों में कंपनी को लेकर कुछ नकारात्मक खबरें आयीं थी, जिसकी वजह से स्टॉक में गिरावट भी देखने को मिली है। इस स्टॉक में अगर आपका नजरिया 9 से 12 महीने का है, तो आप इसमें बने रह सकते हैं। मेरा मानना है कि ये स्टॉक इस अवधि में 5000 से 6000 के स्तर तक जा सकता है।

(शेयर मंथन, 04 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!