शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Fortis Healthcare Ltd Share Latest News: स्टॉक को होल्ड करें निवेशक, मिलेगा अच्छी कमाई का मौका

मोहित पाल सिंह, लुधियाना : मेरे पास फोर्टिस हेल्थकेयर के 350 शेयर 270 रुपये के भाव पर हैं, मेरा नजरिया दो साल का है। इसमें क्या करना चाहिए?

Expert Vikas Sethi: अच्छी गुणवत्ता वाला स्टॉक है और आपने न सिर्फ इसे सही स्तर पर खरीदा है, बल्कि इसमें अच्छा मुनाफा भी अर्जित कर रहे हैं। ये स्टॉक महँगा है भी और ऊँचे भाव पर ट्रेड भी करता है। मगर इस श्रेणी के दूसरे स्टॉक के मुकाबले ये सस्ता लगता है। आप इसे होल्ड कर सकते हैं और दो साल की अवधि में इसमें और भी अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। हालाँकि इसमें अब पिछले साल की तरह उच्छा देखने को नहीं मिलेगी, मगर इसके भाव नये शिखर को छू सकते हैं।

(शेयर मंथन, 04 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!