शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Ruchira Papers Ltd Share Latest News: इस स्टॉक में निवेशक क्या करें क्या नहीं करें? किन स्तरों पर बनेगा मुनाफा

तुषार कोठारी : मैंने रुचिरा पेपर के शेयर 140 रुपये के भाव पर 6-12 महीने के नजरिये से खरीदे हैं। इसमें मुझे क्या करना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar: पेपर स्टॉक के भाव अपट्रेंड में हैं और ये आने वाले समय में और बढ़ेंगे। मेरा मानना है कि लंबी अवधि के लिहाज से इस सेक्टर में पैसा लगाना अच्छा रहेगा। लेकिन इस क्षेत्र में भाव जितने बढ़े थे, उस हिसाब से क्षेत्र में कारोबार नहीं हुआ। इसलिए मेरे अनुमान से इस क्षेत्र में मूल्य का करेक्शन देखने को मिल सकता है। इस क्षेत्र के स्टॉक में 20-30% या 40% तक का मूल्य में सुधार हो सकता है, यह बाजार पर भी निर्भर करेगा। इन स्टॉक का लंबी अवधि में नजरिया अच्छा रह सकता है। अभी मुझे लगता है कि एक-दो तिमाही इन स्टॉक से दूर रहना उचित रहेगा।

(शेयर मंथन, 05 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!