शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Tata Motors Ltd Share Latest News: अच्छे रहे तिमाही नतीजे, स्टॉक नकारात्मकता के संकेत नहीं

Expert Shomesh Kumar: टाटा मोटर्स के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं और जब तक इसके ऐसे नतीजे आते रहेंगे, तब तक स्टॉक में कोई दिक्कत नहीं होगी। कंपनी की जैगुआर और लैंड रोवर गाड़ियों की माँग में भी काफी अच्छी वापसी देखने को मिल रही है। ये कंपनी के पोर्टफोलियो का 60% हिस्सा है और ये उच्च मार्जिन वाला कारोबार भी है।

ये स्टॉक अच्छा है और मुझे लगता है कि इसमें बाजार आधारित जोखिम के अलावा और कोई जोखिम नहीं होना चाहिए। मेरा मानना है कि स्टॉक में मुनाफावसूली आ सकती है, लेकिन इसका ट्रेंड नकारात्मक नहीं होगा। स्टॉक के भाव अगर 1000 रुपये के नीचे जाते हैं, तो इसका ट्रेंड नकारात्मक हो सकता है।

(शेयर मंथन, 07 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!