शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

US Stock Market News: अभी कितना और पिटेंगे भारतीय शेयर बाजार - संदीप जैन

Expert Sandeep Jain: भारतीय बाजारों में गिरावट घरेलू कारणों से नहीं हुई, इसके लिए वैश्विक संकेत जिम्मेदार थे। जापान के बाजारों में 20% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है, जो साफतौर से ट्रेंड में बदलाव का संकेत दे रही है। अमेरिकी बाजारों की बात करें तो नैस्डैक 200 डीएमए के नीचे आ गया है और डॉव जोंस 200 डीएमए के आसपस है।

लेकिन भारतीय बाजारों में काफी लचीलापन देखने को मिल रहा है। इस पूरी परिस्थिति से भारतीय बाजार भी जरूर प्रभावित होंगे। इसलिए अभी सतर्क रहने की जरूरत है और निवेशकों या कारोबारियों को जोखिम वाले सौदे नहीं लेने चाहिए।

(शेयर मंथन, 09 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!