शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Landmark Cars Ltd Share Latest News : शेयर में लंबी अवधि का निवेश फायदे का सौदा या घाटे का?

कौशिक घटक : लैंडमार्क कार्स में स्विंग ट्रेड करने की कोशिश की, लेकिन तिमाही नतीजे खराब आने की वजह से अब लंबी अवधि तक रखने के लिए फँस गया हूँ। मुझे इसमें क्या करना चाहिए होल्ड या निकल जायें? मेरा खरीद भाव 630 रुपये का है।

Expert Shomesh Kumar: इस क्षेत्र में निकट समय में माँग की दिक्कत है। मेरे हिसाब से भविष्य में कंपनी में दिक्कत नहीं है, लेकिन वर्तमान में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा स्टॉक का मूल्यांकन कंपनी के आँकड़ों के लिहाज से काफी महँगा है। इसलिए ये कहना मुश्किल है कि स्टॉक में कब और कितनी गिरावट आयेगी। लेकिन लंबी अवधि में ये ठीक रहेगा।

(शेयर मंथन, 18 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!