शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Happiest Minds Technologies Ltd Share Latest News: शेयर में लंबी अवधि का निवेश फायदे का सौदा या घाटे का?

संकल्प पाटिल : मैंने हैपिएस्ट माइंड्स के 300 शेयर 830 रुपये के भाव पर खरीदा है। इस पर आपकी क्या राय है?

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक की स्थिति ठीक नहीं लग रही है। कंपनी की बिक्री में वृद्धि 15% से घट कर 4% पर आ गयी है। कंपनी की बिक्री वृद्धि में सितंबर 2023 से जून 2024 के बीच लगातार गिरावट रही है। इस वजह से स्टॉक का मूल्यांकन बहुत ज्यादा महँगा है। स्टॉक का स्ट्रक्चर देख कर लग रहा है कि इसमें 740-750 रुपये के आसपास माँग आ सकती है। ये स्टॉक अगर ऊपर बताये स्तर के नीचे बंद हुआ, तो इसमें दिक्कत आ सकती है। इसमें नयी जान 900 रुपये का स्तर पार करने के बाद ही आयेगी।

(शेयर मंथन, 19 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!