शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निपॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया Nifty 500 Equal Weight Index Fund, जो बनायेगा 500 शेयरों का पोर्टफोलियो

निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड (Nippon India Mutual Fund) ने अपने एक ऐसे नये फंड का एनएफओ (NFO) पेश किया है, जिसके पोर्टफोलियो में 500 शेयर शामिल होने वाले हैं! जी हाँ, शायद आप सही अंदाजा लगा रहे हैं कि इसमें निफ्टी 500 के सभी शेयर शामिल होंगे।

इस नये फंड का नाम है निप्पॉन इंडिया निफ्टी 500 इक्वल वेट इंडेक्स फंड, जो निफ्टी 500 में शामिल सभी 500 में बराबर हिस्सेदारी में निवेश करेगा। इस फंड के उद्देश्यों और निवेश के तरीके को समझने के लिए देखें निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड के सेल्स हेड - ईटीएफ हरदमन सेठ से निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की यह बातचीत।

(शेयर मंथन, 23 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!