शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Vodafone Idea Ltd Share Latest News: स्टॉक के भाव जा सकते हैं 22 रुपये तक, अहम स्तर को देखें

महेंद्र शुक्ला, बरेली : मेरे पास वोडाफोन आईडिया के 700 शेयर 14 रुपये के भाव पर हैं। इसमें एक साल के लिए आपका क्या नजरिया है?

Expert Shomesh Kumar: कंपनी ने हाल ही में 12 रुपये के भाव पर पूँजी की उगाही की थी। इसलिए इसमें ये स्तर अहम समर्थन स्तर बन गया है। इसमें ऊपर 17-17.5 रुपये के स्तर पर प्रतिरोध का क्षत्र बन सकता है। स्टॉक अगर इस स्तर को पार कर लेता है तो इसमें ऊपर की चाल देखने को मिल सकती है और 20-22 रुपये के स्तर तक उछाल आ सकती है। एक दूसरी संभावना इसमें ये हो सकती है कि स्टॉक अगर 17.5 रुपये का स्तर पार कर लेता है, तो इसमें 14.5 रुपये के स्तर पर समर्थन क्षेत्र आ जायेगा। ऐसे में इसके भाव 22 रुपये के स्तर तक जा सकते हैं।

(शेयर मंथन, 26 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख