शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Bharat Dynamics Ltd Share Latest News: शेयर को किस लेवल तक रखें होल्ड और कब निकलना होगा समझदारी?

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक 1800 से 1900 रुपये के दायरे में साइकिल पूरा होने का अनुमान था। स्टॉक 1800 रुपये के स्तर वापस लौट गया है और अभी ये 50 डीएमए के नीचे जा चुका है। इसके अलावा कंपनी के तिमाही नतीजे भी कुछ खास नहीं रहे थे। मेरा मानना है कि रक्षा क्षेत्र में तरक्की पर लोगों पूरा भरोसा है, लेकिन स्टॉक के मूल्यांकन बहुत बढ़े हुए हैं।

भारत डायनेमिक्स के स्टॉक में 1500 रुपये के स्तर के ऊपर ही सकारात्मकता आयेगी। मेरे हिसाब से इस स्तर से पहले इसमें कुछ खास नहीं होगा। इसके अलावा स्टॉक अगर 1200 रुपये के नीचे गिरा तो इसमें तीव्र गिरावट आ सकती है।

(शेयर मंथन, 26 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!