शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Tata Technologies Ltd Share Latest News: स्टॉक में 1000 रुपये के स्तर का रखें ध्यान, तिमाही नतीजे होंगे अहम

संदीप कुमार शुक्ला : टाटा टेक के शेयर 10 साल तक होल्ड किये जा सकते हैं क्या? मेरे पास इसके 38 शेयर 1085 रुपये के भाव पर हैं।

Expert Shomesh Kumar: टाटा टेक्नोलॉजी के शेयर ने आधार बना लिया है। लेकिन इसका मूल्यांकन अब भी काफी महँगा है। इस स्टॉक में एक दौर की तेजी हो चुकी है। अब इसमें करेक्शन हो सकता है। लेकिन 1050 रुपये के स्तर से पहले इसमें और करेक्शन नहीं होगा। इस स्तर के नीचे जाने पर इसमें करेक्शन और होने की आशंका रहेगी। इस दौरान ये 1025 से 1000 रुपये के स्तर तक जा सकता है। इस स्टॉक के लिए यही अच्छा रहेगा कि ये 1000 रुपये के नीचे बंद नहीं हो, ऐसा इसमें बड़ी दिक्कत का संकेत होगा। इसके अलावा तिमाही नतीजों में किसी तरह की खराबी होने पर तकलीफ बढ़ सकती है।

(शेयर मंथन, 23 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!