शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Polycab India Ltd Share Latest News: काफी महँगा है मूल्यांकन, तगड़े करेक्शन के बाद लगायें हाथ

निकुल ठक्कर : मेरे पास पॉलीकैब के 27 शेयर 2019 में आईपीओ अलॉटमेंट के समय के हैं। भविष्य में इसका भाव कैसा रह सकता है, इसके बारे में बतायें। इसे कब तक होल्ड कर सकते हैं?

Expert Shomesh Kumar: इसका मूल्यांकन मौजूदा स्तर पर मुझे सहज नहीं लग रहा है। लेकिन इस स्टॉक में कभी जबरदस्त करेक्शन आ जाये और इसके भाव 5500-6000 के दायरे में आ जायें, तब इसके बारे में सोचा जा सकता है। इसके तिमाही नतीजों को देखना होगा कि इसके आँकड़े स्टॉक के मूल्यांकन का समर्थन करते हैं या नहीं। इनकी बिक्री में तेजी बने रहने के बावजूद मार्जिन प्रभावित होने का असर लाभप्रदता पर आयेगा। ऐसा हुआ तो स्टॉक के मूल्यांकन में कॉन्ट्रैक्शन आ सकता है।

(शेयर मंथन, 23 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!