शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्या मिडकैप ईटीएफ में एसआईपी करना निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प है? देखिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

प्रमोद कुमार : ज्यादातर मिडकैप इंडेक्स फंड अपने ही बेंचमार्क को बीट नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में क्या मिडकैप ईटीएफ में एसआईपी करना बेहतर होगा? ईटीएफ जिस दिन भी लाल निशान में दिखे उस दिन मासिक किस्त डालना कैसा रहेगा?

Expert Shomesh Kumar: इंडेक्स फंड या ईटीएफ, दरअसल पैसिव फंड होते हैं। इनमें आपको कुछ करने के लिए नहीं होता है। सारे इंडेक्स फंड अपने बेंचमार्क का प्रतिरूप होते हैं। इसमें थोड़े-बहुत बदलाव की गुंजाइश हो सकती है, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। कोई इंडेक्स फंड खरीदते समय देखिये कि लंबी समय में किस फंड का ट्रैकिंग एरर सबसे कम है। ऐसे फंड आपको अच्छा रिटर्न दे देते हैं। ये फंड 10 साल जैसी लंबी अवधि में विजेता बन कर निकलते हैं।

(शेयर मंथन, 08 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!