शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

RBL Bank Ltd Share Latest News: मूल्यांकन के लिहाज से ठीक है स्टॉक, तिमाही नतीजों पर रखें नजर

लक्ष्मी कांत : मैं लंबी अवधि के लिए मौजूदा बाजार भाव पर आरबीएल बैंक के स्टॉक खरीदना चाहता हूँ। आपकी क्या राय है?

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक का मौजूदा मूल्यांकन लंबी अवधि के नजरिये से खराब नहीं लग रहा है। मौजूदा मूल्यांकन लंबी अवधि के लिए स्टॉक का समर्थन कर रहा है, लेकिन ये अगर 4-5 दिन 190 रुपये के नीचे बंद हो गया तो इसमें बड़ी दिक्कत हो सकती है। ऐसा हुआ तो बाजार स्टॉक के भाव को 240 रुपये के स्तर से ऊपर भी नहीं जाने देगा। इसके तिमाही नतीजों को देखने के बाद ही असल दिक्कत समझ में आयेगी।

(शेयर मंथन, 16 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!