शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Star Health & Allied Insurance Company Ltd Share Latest News: लॉन्ग टर्म मुनाफे के लिए कैसा है यह स्टॉक?

सुशील गोदरा : स्टार हेल्थ ऐंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी में मौजूदा भाव पर 5 साल के लिए निवेश करना कैसा रहेगा?

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक में गिरावट की वजह मेरी भी समझ से परे है। लेकिन कंपनी का प्रबंधन जिस तरह से बिक्री को दोगुना करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, उसे देखते हुए मौजूदा स्तर पर मूल्यांकन ठीक लगता है। मुमकिन है कि इसमें बहुत तेजी देखने को न मिले, क्योंकि आईसीआईसीआई लोंबार्ड के पास इस कारोबार का बड़ा हिस्सा है और इस कंपनी के पास सिर्फ स्वास्थ्य बीमा है। इस सबके बावजूद अगर बाजार में कंपनी की पकड़ मजबूत हो रही है, तो इसमें बहुत गिरावट की आशंका नहीं लगती और मूल्यांकन भी ठीक लग रहे हैं।

(शेयर मंथन, 20 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!