शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Bank Nifty Prediction: निवेशक बैंक निफ्टी में रहें सावधान, गिरावट अभी थमी नहीं

Expert Shomesh Kumar: मेरा मानना है कि निफ्टी बैंक में चाहे कितनी भी तेजी आ जाये, लेकिन ये जब तक 53000 के ऊपर बंद नहीं होगा तब तक इसे कंसोलिडेशन में ही माना जायेगा। इसका ट्रेंड भी तब तक डाउन ही रहेगा। इसमें प्रतिरोध शुरू होता है 52000 से, इसके बाद ये 52500, 53500 के स्तर तक जाता है।

अभी इस सूचकांक में मूल्य आधारित सुधार के स्थान पर समय आधारित सुधार का खतरा ज्यादा है। बैंक निफ्टी के बारे में और जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 24 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!