शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

KPIT Technologies Ltd Share Latest News: स्टॉक में चल रहा है करेक्शन, अहम स्तरों को समझें

कालेश फॉरएवर व्लॉग : मेरे पास केपीआई के 1000 शेयर 1450 रुपये के भाव पर हैं। इस पर आपकी क्या राय है?

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक में 2000 रुपये के आसपास साइकिल लगने की बात मैंने पहले भी की थी। असल में किसी स्टॉक में साइकिल आने के बाद गहन करेक्शन की आशंका बहुत बड़ी होती है। लेकिन माहौल सेक्टर के बहुत ज्यादा अनुकूल होने पर ये धारण बदल भी जाती है, जैसा कैपिटल गुड्स या कोविड के समय आईटी सेक्टर के साथ देखने को मिल चुका है। इस स्टॉक में 4 जून का निम्न स्तर महत्वपूर्ण रहेगा और ये तुरंत नहीं टूटेगा। इसका प्राथमिक ट्रेंड पूरा खराब हो चुका है। इसमें जब तक 1870 रुपये के ऊपर नया शिखर नहीं बनेगा, तब तक इस प्रत्येक तेजी स्टॉक से बाहर निकलने का मौका है।

(शेयर मंथन, 30 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!