शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Aditya Birla Fashion and Retail Ltd Share Latest News: स्टॉक में निवेशक कहाँ खेलें दाँव- शोमेश कुमार

भीष्म खन्ना : आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रीटेल के स्टॉक के बारे में आपकी क्या राय है? क्या ये फंडामेंटली अच्छा है और क्या ये टर्नअराउंड कहानी बन सकता है, क्योंकि ये अभी घाटे में है?

Expert Shomesh Kumar: कंपनी काफी अच्छी है और इनके पास कई सारे ब्रांड हैं। इसलिए खुदरा कारोबार के क्षेत्र में आने वाले समय में इनके पास काफी गुंजाइश है। इसकी कहानी में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन ये ऐसे स्टॉक हैं जिन्हें गिरावट में खरीदना चाहिए और इनमें धैर्य के साथ बने रहना चाहिए। इस स्टॉक को 200 डीएमए के समर्थन से ही देखना चाहिए। इसमें 290 रुपये के आसपास समर्थन बन रहा है। मेरा मानना है कि इस स्टॉक में मौजूदा स्तर से वापसी की बहुत संभावना है। इसके और टूटने के लिए कंपनी के तिमाही नतीजे जिम्मेदार माने जा सकते हैं।

(शेयर मंथन, 13 नवंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख