शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Protean eGov Technologies Ltd Share Latest News: कंपनी में क्षमता है, मगर स्टॉक काफी महँगा

मृणाल कांति शुक्लबैद्य, सिलचर, असम : प्रोटियन ई गव पर आपकी क्या राय है? क्या ये सही क्षेत्र है? अगर हाँ, तो इसमें 4-5 साल के नजरिये से नया निवेश करने के लिए सही स्तर क्या होगा?

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक का सही स्तर मेरे हिसाब से काफी नीचे है, लेकिन इस कंपनी में काफी क्षमता है। ये स्टॉक 1500 रुपये के आसपास के स्तरों पर खरीदना ज्यादा अच्छा फैसला होगा। इसमें कोई दो राय नहीं कि कंपनी के पास विकास करने की काफी क्षमता है। नये दौर की तकनीकी कंपनियों के पास विकास करने के अवसर काफी हैं। लेकिन अभी तक उसकी झलक देखने को नहीं मिली है।

(शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!