शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Bank Nifty-Nifty Prediction : 23,000 के स्तर तक सूचकांक में आयेंगे कई पड़ाव

Expert Shomesh Kumar: बीते हफ्ते बाजार की स्थिति के लिए सिर्फ एक कारण को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। सप्ताहांत, वायदा-विकल्प सौदों का मासिक और साप्ताहिक निप्टान, साल के अंत की मुनाफावसूली और छुट्टियों का मौसम आ रहा है।

मेरा मानना था निफ्टी में जो तेजी बनी है, उसके बाद ये सूचकांक 25200-25300 का स्तर ये छू लेगा। मगर ये उससे पहले ही पलट गया। इस सूचकांक में अभी ब्रेकडाउन पूरा नहीं हुआ है और मेरे हिसाब से 23000 के स्तर तक इसमें बहुत सी चीजें आयेंगी। बैंक निफ्टी-निफ्टी के बारे में और जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!