शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Bank Nifty Prediction: निफ्टी में 24000 का स्तर निकलने के बाद इस सूचकांक में आयेगी चाल

Expert Shomesh Kumar: मेरे हिसाब से वित्तीय क्षेत्र में बहुत गिरावट नहीं आयेगी और ये 200 डीएमए पर रुक जायेगा। थोड़ा-बहुत ऊपर-नीचे हो सकता है, लेकिन बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। इस सूचकांक में मूल्यांकन बहुत ज्यादा काबू से बाहर नहीं हैं। 200 डीएमए पर ये सूचकांंक ओवरसोल्ड होगा और फिर यहाँ से वापसी करेगा।

इसमें 51500 का स्तर टूटने का मतलब है कि इसमें नया शिखर बनने का मौका फिलहाल चला गया है। अब निफ्टी में 24000 का स्तर निकलने का इंतजार करना है। इसके बाद सब आसान हो जायेगा।  बैंक निफ्टी के बारे में और जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!