शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Shakti Pumps (India) Ltd Share Latest News: दो-तीन तिमाही नरम रह सकता है स्टॉक, 880 रुपये पर है समर्थन

केवल गाला : शक्ति पंप्स पर क्या दृष्टिकोण बन रहा है? फंडामेंटल मजबूत हैं इसके मगर भाव अचानक 1300 से 1050 रुपये आ गया है। क्या ये पंप ऐंड डंप का मामला है? 

Expert Shomesh Kumar: मेरे हिसाब से इस स्टॉक की चाल एक-दो तिमाही तक थोड़ी नरम रह सकती है। स्टॉक में अभी डाउनट्रेंड चल रहा है। अभी इसमें 50 डीएमए से भी नीचे 880 रुपये के आसपास वास्तविक समर्थन आ रहा है। इसमें कई समर्थन स्तर हैं, लेकिन ट्रेंड डाउन होने की वजह से कुछ स्पष्ट नहीं कह सकते हैं। इसलिए मेरे हिसाब से डाउनट्रेंड खत्म होने का इंतजार करना चाहिए। 

(शेयर मंथन, 23 जनवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!