शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Smallcap & Midacp Index Analysis: क्या नयी खरीदारी करने का सही वक्त है?

Expert Shomesh Kumar: निफ्टी मिडकैप 100 में एक बड़ी तेजी का चक्र लंबित है, जिसे मेरे हिसाब से 2028 तक चलना चाहिए। लेकिन अभी ये साइकिल शुरू नहीं हुआ है। इस सूचकांक में 50,000 के स्तर पर एक अच्छा समर्थन बनता है। मगर, इसमें 46,000 से 50,000 के बीच समर्थन स्तर माना जा सकता है।

इस समय आप समझदारी से स्टॉक का चुनाव कर अच्छा पैसा बना सकते हैं। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक के बारे में और जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 03 फरवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!