शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Kansai Nerolac Paints Ltd Share Latest News: 250 रुपये के ऊपर स्टॉक में आयेगी शॉर्ट कवरिंग

इकराम हक : कंसाई नेरोलैक के नतीजों पर आपकी क्या राय है? क्या आपको लगता है कि कंपनी का कारोबार और मूल्यांकन एशियन पेंट्स और अन्य पेंट कंपनियों के मुकाबले उचित स्तर पर है?

Expert Shomesh Kumar: ये कंपनी अच्छी है और पेंट उद्योग में इसकी स्थिति भी ठीक है, लेकिन कंपनी धन सृजन नहीं कर पा रही है। स्टॉक में नीचे का ट्रेंड चल रहा है। इसमें 250 रुपये के स्तर के ऊपर शॉर्ट कवरिंग आयेगी। कंपनी में बिक्री में बढ़त नहीं दिखाई दे रही है। यही वजह है कि स्टॉक के भाव एक दायरे में घूम रहे हैं।  

(शेयर मंथन, 11 फरवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!