शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Kfin Technologies Ltd Share Latest News: 800-850 रुपये के बीच खरीदारी का अच्छा मौका

पिनाकी चक्रवर्ती : आपकी केफिन टेक्नोलॉजीज के स्टॉक की 800 रुपये पर समीक्षा करने को कहा था। इस पर क्या राय है?  

Expert Shomesh Kumar: स्टॉक बहुत संवेदनशील जगह पर है। 800 रुपये के स्तर पर इसकी खरीदारी का दायरा खुल जाता है, वहीं 700 रुपये के नीचे भाव जाने पर इसमें खतरा बढ़ता है। 800 रुपये के आसपास स्टॉक में 15% का रिस्क रह जाता है, जो बहुत अधिक नहीं है। इस स्टॉक में मूल्यांकन का मसला है, वृद्धि का नहीं। कंपनी की बिक्री वृद्धि अच्छी है, इसलिए मेरा मानना है कि इसके भाव 700 रुपये से नीचे नहीं जायेंगे। इसके अलावा इसमें 800-850 रुपये के दायरे में खरीदारी का अच्छा मौका है। 

(शेयर मंथन, 25 फरवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!