शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Samvardhana Motherson International Ltd Share Latest News: शेयर में रिटेलर्स क्या करें? एक्सपर्ट की सलाह

शार्प सैम : मैंने संवर्धन मदरसन के 1100 शेयर 141 रुपये के भाव पर खरीदे हैं, लंबी अवधि का नजरिया है। मगर बाजार को देखकर डर लग रहा है। इसमें क्या करें?

Expert Shomesh Kumar: मेरे हिसाब से बाजार को देखकर डरने की कोई बात नहीं है, लेकिन अकेले सिर्फ इस स्टॉक के मूल्य को देखकर डर लगने की बात समझ में आती है। इस स्टॉक में वर्तमान स्तर पर बड़ा पैसा बनाने में मुश्किल हो सकती है, लेकिन छोटा-मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है। बाजार में वापसी होने पर इस स्टॉक का भाव 130 रुपये के ऊपर बंद हो सकता है। ऐसा हुआ तो इसमें शॉर्ट कवरिंग आ सकती है और इसके भाव में 20% तक उछाल देखने को मिल सकती है।

(शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!