शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Balaji Amines Ltd Share Latest News: रसायन क्षेत्र में लंबा चल सकता है कंसोलिडेशन

शुभम : मैंने बालाजी अमीन्स के स्टॉक में 25% निवेश 2000 रुपये के भाव पर किया है। इसमें बचे हुए 75% निवेश के लिए सही समय कब होगा? 

Expert Shomesh Kumar: कंपनी के तिमाही नतीजों के बाद आयी रिपोर्ट में सकारात्मक रुख रहा है। कंपनी के प्रबंधन ने इन रिपोर्ट में बिक्री वृद्धि, मार्जिन विस्तार की बात की है। ये बातें कंपनी के प्रबंधन ने कही हैं, इसलिए मैं इन पर भरोसा करूँगा। ये अलग बात है कि इसके बावजूद स्टॉक के अच्छे दिन आयेंगे या नहीं, कहना मुश्किल है, क्योंकि रसायन क्षेत्र में अभी उस तरह की माँग नहीं दिख रही है। इसलिए इस क्षेत्र पर मेरा नजरिया अभी सकारात्मक नहीं है और ये लंबे कंसोलिडेशन में भी रह सकता है।

(शेयर मंथन, 10 मई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख