शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Nifty-Bank Nifty Prediction: 55000 का स्तर निफ्टी बैंक के लिए होगा बेहद अहम

Expert Shomesh Kumar: मेरा मानना है कि बाजार को भारत-पाक तनाव के युद्ध में तब्दील होने के निष्कर्ष पर पहुँचने के लिए 10-15 लेना चाहिए। सबसे पहले बात करेंगे निफ्टी बैंक की, जिसमें 56000 के स्तर पर शिखर स्पष्टतौर से दिखायी दे रहा है। सूचकांक जब तक इस स्तर का पार नहीं कर लेता, तब तक इसमें उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

लेकिन इससे पहले इसका 55000 के स्तर के ऊपर बंद होना जरूरी है, अन्यथा निफ्टी बैंक वर्तमान स्तर के ऊपर नहीं जा सकेगा। निफ्टी और बैंक निफ्टी के बारे में और जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 10 मई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!