शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Nifty Prediction: शोमेश कुमार से जानें निफ्टी में क्या करें निवेशक?

Expert Shomesh Kumar: भारत-पाकिस्तान के बीच बने मौजूदा हालात से शेयर बाजार या इसके निवेशकों पर बहुत असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि ये दोनों देशों के बीच युद्ध नहीं है। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की है। यही वजह है कि हमारे देश को पूरी दुनिया से एकमत समर्थन प्राप्त हुआ है। भारत ने अपने सभी कदम बहुत समझदारी से उठाये हैं।

अगर ये युद्ध की स्थिति होती, तो बाजार में 10-15% की गिरावट आ चुकी होती। ये जो हाल के दिनों में बाजार में नरमी दिखी ये सिर्फ जारी करेक्शन था और कुछ नहीं। निफ्टी के बारे में और जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 15 मई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख