शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

BASF India Ltd Share Latest News: करेक्‍शन-कंसोलिडेशन के बाद तेजी के लिए तैयार स्‍टॉक

Expert Vijay Chopra: बीएएसएफ इंडिया केमिकल्स और एग्रोकेमिकल्स क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है, जो निवेशकों को लाभांश भी देती है। यह एक मजबूत फंडामेंटल वाला लंबे समय तक पोर्टफोलियो में होल्‍ड करने लायक स्‍टॉक है। काफी करेक्‍शन के बाद ये स्‍टॉक अब 5000 रुपये के आसपास है।

मेरे हिसाब से इसमें मध्‍यम से लंबी अवधि में निवेश का मौका है। इसमें तकनीकी राउंडिंग बॉटम या बाउल पैटर्न का संकेत है और इसके भाव 6000 से 8000 रुपये तक जा सकते हैं। ये उन निवेशकों के लिए बेहतरीन स्‍टॉक है, जो मौलिक रूप से मजबूत और लंबे समय में ग्रोथ दिखाने वाले स्टॉक की तलाश में हैं।

(शेयर मंथन, 20 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!