शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

SBI Cards and Payment Services Ltd Share Latest News: होल्ड करें या बाहर निकलें? जानें शरद अवस्थी का लंबी अवधि का नजरिया

जिलेजरा : मेरे पास एसबीआई कार्ड्स के 30 शेयर 1040 रुपये के भाव पर हैं। इसमें क्या करें?

Expert Sharad Awasthi: मेरा मानना है कि हमारे देश में कार्ड करोबार में अच्छा विकास होना चाहिए, क्योंकि पिछले कुछ समय में इस क्षेत्र में काफी सुस्ती रही है। इस स्टॉक का मूल्यांकन महँगा लग सकता है, क्योंकि बीएफएसआई क्षेत्र का ये कारोबार असुरक्षित रहा है। इसलिए मेरे हिसाब से इसमें प्राइस टू बुक के मुकाबले बिजनेस की ग्रोथ पर फोकस रहेगा। इस कंपनी में अगले 2-3 साल में 25 से 30% का सीएजीआर की उम्मीद कर सकते हैं। आप इसे 1200 रुपये के लक्ष्य के साथ होल्ड कर सकते हैं। 

(शेयर मंथन, 23 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख