शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिफेंस स्टॉक में निवेश पर जानिए शरद अवस्थी की रणनीति, हर गिरावट में लगायें पैसे

Expert Sharad Awasthi: रक्षा क्षेत्र में निर्यात के जो आँकड़े आ रहे हैं, उन्हें देखते हुए इससे पूरी तरह से दूर रहना सही नहीं होगा। मेरे हिसाब से पूरे माहौल को देखते हुए इस क्षेत्र में 40-50 के मल्टीपल को महँगा नहीं कहा जाना चाहिए। एचएएल, जीआरएसई जैसी कंपनियों की ऑर्डरबुक में ऑर्डर की भरमार है। ये स्थिति मुझे काफी आकर्षक लगती है।

लिहाजा इन स्टॉक से बेच कर निकलने की सलाह नहीं रहेगी, जो इन स्टॉक में निवेश करना चाहते हैं, वे अपनी पूँजी का 25% निवेश कर सकते हैं। बाकी पूँजी थोड़ी-बहुत गिरावट के बाद लगाने की रणनीति अपना सकते हैं। आप हर 5-7% की गिरावट में 25% निवेश की रणनीति पर भी काम कर सकते हैं। इस तरह औसत मूल्य और जोखिम दोनों संभलने में सहूलियत होगी। 

(शेयर मंथन, 24 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!