शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नई तेजी के लिए तैयार हो रहे मिडकैप-स्मॉलकैप, शोमेश कुमार बता रहे हैं मुनाफे की रणनीति

Expert Shomesh Kumar: मेरे हिसाब से मिडकैप और स्मॉलकैप श्रेणी में निवेशकों को अच्छे अवसर जरूर मिलेंगे। इसके अलावा मेरा मानना है कि एक से डेढ़ साल के भीतर कैपेक्स से संबंधित सभी क्षेत्र नयी साइकिल के लिए तैयार होंगे। मैंने देखा है कि बहुत से कैपिटल गुड्स या उससे संबंधित स्टॉक में सर्वकालिक बॉटम बन चुका है।

इसलिए मेरा अनुमान है कि कई स्टॉक, जहाँ आपको बहुत खराब स्थिति दिख रही है, अगले 3-4 साल में 15-20% का सीएजीआर दे सकते हैं। ये भी हो सकता है कि पहले दो साल आपको 15-20% का सीएजीआर मिले और अगले दो साल में 25-30% का सीएजीआर मिल जाये। मिडकैप और स्मॉलकैप श्रेणी में क्षेत्रीय स्तर पर गतिविधियाँ होंगी, इसमें आप समझदारी से स्टॉक चुनेंगे और 3-4 साल का नजरिया रखेंगे तो आपको अच्छा सीएजीआर मिल जायेगा। 

(शेयर मंथन, 26 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!