शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्या अपोलो हॉस्पिटल्स शेयर स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र का मल्टीबैगर है? विशेषज्ञ से जानिए

अस्पताल और हेल्थकेयर सेक्टर की बात करें तो इसमें हमेशा संभावनाएं बनी रहती हैं,. ऐसे में निवेशक जानना चाहते है कि अपोलो के शेयरों में आगे क्या होने वाला है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि  असली चुनौती तब आती है जब निवेशक लॉन्ग टर्म निवेश सोचकर प्रवेश करते हैं और शेयर में 10–20% की गिरावट होते ही अपने फैसले पर पुनर्विचार करने लगते हैं। इसकी मुख्य वजह है वैल्यूएशन। दरअसल, अस्पतालों का कारोबार भारत के हेल्थकेयर सेक्टर की रीढ़ है और जो भी ट्रेंड इसमें बनता है, वही लंबे समय तक पूरे उद्योग को प्रभावित करता है। निवेशक को हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि इस तरह के शेयरों में 20–25% का जोखिम स्वाभाविक रूप से बना रहता है।  लगती हैं। अपोलो हॉस्पिटल को पोर्टफोलियो में रखना बुरा नहीं है, लेकिन आज की तारीख में इसे लंबी अवधि की बजाय शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग नजरिए से देखना ज्यादा समझदारी होगी।


(शेयर मंथन, 02 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!