शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विशेषज्ञ से जानें गेल इंडिया शेयरों का विश्लेषण, शेयर में दीर्घकालिक निवेश या लाभांश के फायदे

नितिन राजपूत जानना चाहते हैं कि उन्हें गेल इंडिया के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि गैस और ऊर्जा क्षेत्र को अक्सर investment grade sector माना जाता है क्योंकि यहाँ कीमतों पर सरकार द्वारा नियंत्रण किया जा सकता है। ऐसे सेक्टरों में अचानक और अप्रत्याशित गिरावट की संभावना अपेक्षाकृत कम होती है। यही वजह है कि कई निवेशक इन्हें एक सुरक्षित विकल्प मानते हैं। हालांकि, इन कंपनियों में निवेशक ज़्यादातर डिविडेंड (लाभांश) के लिए आते हैं, न कि पूंजी वृद्धि (capital appreciation) की उम्मीद से। इसलिए लंबी अवधि में बड़ी तेजी की संभावना सीमित हो जाती है।

गेल में अल्पावधि निवेशक 150–160 के स्तर पर buy on dips की रणनीति अपना सकते हैं और ऊपर की ओर 200 तक का लक्ष्य रख सकते हैं। लेकिन दीर्घावधि निवेशकों के लिए कंपनी की बिक्री और विकास दर को देखना जरूरी होगा। जब तक बिक्री में सुधार नहीं होता, तब तक इस स्टॉक से केवल स्थिर रिटर्न और लाभांश की उम्मीद रखना ही अधिक व्यावहारिक रणनीति होगी।


(शेयर मंथन, 09 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!