शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विशेषज्ञ से जानें अदानी पावर के शेयर पर राय, निवेशकों को क्या करना चाहिए?

सुंदर छेत्री जानना चाहते हैं कि उन्हें अदानी पावर के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि अदाणी पावर लंबे समय के निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कंपनी के शेयर में पिछले कुछ समय से मजबूत रुझान दिखाई दे रहे हैं और तकनीकी रूप से यह ‘राउंडिंग बॉटम’ पैटर्न बनाने की दिशा में है। निवेशकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि पावर सेक्टर पूंजी-गहन (capital intensive) है और सरकारी नीतियों, नियमों तथा ईंधन लागत जैसे कारणों पर निर्भर करता है। लंबी अवधि के निवेश के लिए कंपनी की ऋण स्थिति, प्रबंधन की पारदर्शिता और भविष्य की योजनाओं पर नजर रखना जरूरी है। 


(शेयर मंथन, 12 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!