शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्या सितंबर के नतीजों से पहले पिरामल फार्मा के शेयर खरीदने का सही समय है?

राहुल वर्मा जानना चाहते हैं कि उन्हें पिरामल फार्मा के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि पिरामल फार्मा लिमिटेड (PPL Pharma) देश की प्रमुख दवा निर्माण कंपनियों में से एक है। कंपनी के उत्पाद फार्मास्यूटिकल्स, हेल्थकेयर और स्पेशलिटी ड्रग्स सेगमेंट में फैले हुए हैं। हालाँकि, हाल के समय में कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में सुस्ती देखने को मिली है। पिछले कुछ तिमाहियों से पिरामल फार्मा की बिक्री वृद्धि लगभग स्थिर हो गई है। जहाँ पहले कंपनी की मार्जिन 20–21% के आसपास थी, वहीं अब यह घटकर करीब 6% पर आ गई है। यह गिरावट निवेशकों के लिए चिंता का कारण बन रही है। पिरामल फार्मा अभी ऐसे दौर से गुजर रही है जिसमें वित्तीय प्रदर्शन कमजोर है और भविष्य की संभावनाएं कंपनी की रणनीति पर निर्भर करती हैं। निवेशकों को परिणामों पर नज़र बनाए रखते हुए ही दीर्घकालीन निवेश रणनीति तय करनी चाहिए।


(शेयर मंथन, 20 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!