शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरती ड्रग्स के शेयरों में दीर्घकालिक संभावना है या सिर्फ अल्पकालिक, जानें विशेषज्ञ की राय

रोहिणी मित्तल जानना चाहते हैं कि उन्हें आरती ड्रग्स के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि फार्मा सेक्टर में पिछले कुछ समय से तेज़ी देखने को मिल रही है। इसके बारे में बात करें तो कंपनी की बिक्री वृद्धि (Sales Growth) लगभग 5–6% के बीच रही है और मार्जिन प्रोफाइल 11–14% के बीच है। इस समय कंपनी लगभग 13% के मार्जिन पर काम कर रही है, जो इसके ऐतिहासिक स्तर के हिसाब से ऊपरी सीमा में आता है। जिन निवेशकों को तेज मुनाफा चाहिए वे विमटा लैब्स में ट्रेडिंग कर सकते हैं, लेकिन लंबे समय के लिए वैल्यूएशन और ग्रोथ का ध्यान रखना जरूरी है। वहीं स्थिर और सुरक्षित निवेश चाहने वालों के लिए अारती ड्रग्स और पीपीएल फार्मा बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। कुल मिलाकर निवेशकों को अपनी जोखिम उठाने की क्षमता और समयावधि देखकर ही निर्णय लेना चाहिए।


(शेयर मंथन, 23 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख