शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विशेषज्ञ से जानें आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी शेयरों का विश्लेषण, निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए?

विवेक जानना चाहते हैं कि उन्हें आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने 488 रुपये के भाव पर लंबे समय के नजरिए से खरीदे है। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि इस समय कंपनी का कारोबार और उसका मूल्यांकन (valuation) आपस में मेल नहीं खा रहा। कंपनी प्रॉफिट कमाने में संघर्ष कर रही है, जबकि उसके शेयर पहले से ही कई सालों की भविष्य की उम्मीदों को कीमत में समेटे हुए हैं। एक समय था जब ड्रोन बनाने वाली कंपनियों को बाजार में एक्सक्लूसिव माना जाता था यानी बहुत कम प्रतिस्पर्धा होती थी। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। आज हर कोई ड्रोन बना रहा है। छोटे स्तर पर स्कूलों और कॉलेजों में भी बच्चे ड्रोन तैयार कर रहे हैं। आइडिया फोर्ज की कहानी में संभावनाएं तो हैं, लेकिन अभी वो केवल “कहानी” भर है। निवेशकों को इसमें जल्दबाजी करने के बजाय अपनी रिसर्च और समझदारी के आधार पर ही फैसला लेना चाहिए। डिफेंस सेक्टर की चमक तभी असर दिखाएगी जब कंपनी अपने नतीजों में स्थायी सुधार दिखाए।


(शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!