शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विशेषज्ञ से जानें यूनियन बैंक शेयरों का विश्लेषण, निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए?

बृजेश जानना चाहते हैं कि उन्हें यूनियन बैंक के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि यूनियन बैंक को लेकर हाल ही में निवेशकों के बीच काफी चर्चा है, विशेषकर तब से जब पीएसयू बैंकिंग सेक्टर में संभावित कंसोलिडेशन की बात तेज हुई है। बैंकिंग सेक्टर की मौजूदा स्थिति और सरकार की संभावित रणनीति को समझे बिना फैसला लेना मुश्किल है। सबसे पहले यह समझना ज़रूरी है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कंसोलिडेशन कोई नया विचार नहीं है। सरकार कई वर्षों से यह सोच रही है कि बड़े और मजबूत पीएसयू बैंक बनाए जाएँ। पीएसयू बैंकिंग सेक्टर में कंसोलिडेशन की चर्चा अभी शुरुआती स्तर पर है। सरकार ने ऐसा कोई स्पष्ट आदेश या दिशा नहीं दी है जिस पर पूरी तरह भरोसा किया जा सके। इसलिए निवेशक बेहतर यही करेंगे कि किसी भी पीएसयू बैंक में निर्णय उसकी मौलिक स्थिति और व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर लें, न कि संभावित घोषणाओं के आधार पर।


(शेयर मंथन, 15 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख