शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों को खरीदें या बेचें, निवेशक को क्या करना चाहिए?

गौरव मागो जानना चाहते हैं कि उन्हें उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि कंपनी के शेयर को एक्यूमुलेट करने का मतलब है कि निवेशक उस कंपनी के बिजनेस मॉडल और भविष्य की ग्रोथ पर भरोसा रखते हैं। यह रणनीति तब अपनाई जाती है जब आप लंबी अवधि के लिए निवेश कर रहे हों और भाव के उतार-चढ़ाव की चिंता न करते हुए धीरे-धीरे पोजीशन बनाना चाहते हों। उत्कर्ष फाइनेंस के संदर्भ में स्थिति अलग दिखाई देती है। कंपनी की क्वालिटी अभी सुधार होती नहीं दिख रही है। ताज़ा तिमाही में बैंक ने भारी नुकसान दर्ज किया है और एनपीए का ट्रेंड लगातार खराब होता जा रहा है। उत्कर्ष फाइनेंस पर नजरिया साफ और सीधा है न तो यह फिलहाल एक्यूमुलेट करने लायक स्टॉक है और न ही ट्रेडिंग के लिए उपयुक्त। इसके फंडामेंटल में स्पष्ट सुधार दिखे बिना, केवल स्टॉक प्राइस की संभावित उछाल के भरोसे निवेश करना जोखिम भरा साबित हो सकता है।


(शेयर मंथन, 17 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!