शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एक्सपर्ट से जानिए क्या यह स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में निवेश का सही समय है?

एक्सपर्ट से जानिए क्या यह स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में निवेश का सही समय है। क्या यह स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में निवेश का सही समय है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि इन दोनों सेगमेंट में अगले कुछ महीनों के भीतर बड़ी रैली की शुरुआत हो सकती है। अभी जो मूवमेंट दिखाई दे रहा है, वह सिर्फ एक टीजर है। जैसे कोई नई मूवी आने से पहले उसका प्रोमो दिखाया जाता है। निफ्टी मिड कैप इंडेक्स, जो वर्तमान में लगभग 60,000 के स्तर पर बेस बनाते दिखाई दे रहा है। स्मॉल कैप इंडेक्स भी वर्तमान में लगभग 18,250 के आसपास ट्रेड कर रहा है, जबकि इसका पिछले रिकॉर्ड हाई करीब 20,000 के पास है। यानी यह सेगमेंट भी ब्रेकआउट ज़ोन में खड़ा है और सिर्फ सही कैटलिस्ट का इंतजार है। मिड कैप और स्मॉल कैप के लिए एक नया “गोल्डन पीरियड” आने वाला है। यह फरवरी से शुरू होता है या FY27 की शुरुआत से यह समय बताएगा, लेकिन यह लगभग तय माना जा रहा है कि अगली बड़ी रैली इन्हीं सेगमेंट्स में नजर आएगी। निवेशकों को फिलहाल सतर्क नज़र रखते हुए अवसरों की पहचान करनी चाहिए, क्योंकि अगला अप-साइकिल बहुप्रतीक्षित और मजबूत हो सकता है।


(शेयर मंथन, 18 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!