शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्या सुदीप फार्मा आईपीओ (IPO) में निवेश करना चाहिए? जानें पूरी डिटेल और विश्लेषण

सुदीप फार्मा का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21 नवंबर, 2025 को खुलेगा और 25 नवंबर, 2025 को बंद होगा। सुदीप फार्मा (Sudeep Pharma) कंपनी के सीएमडी सुजीत भयानी और निदेशक शनील भयानी से जानें आईपीओ के बारे में पूरी जानकारी।

 सुदीप फार्मा कंपनी के सीएमडी सुजीत भयानी और निदेशक शनील भयानी का कहना है कि भारतीय केमिकल सेक्टर में पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त परिवर्तन हुआ है, और इसी बदलाव के केंद्र में उभरकर आया है सुदीप फार्मा  एक ऐसी कंपनी जिसने अपनी मजबूत बैलेंस शीट, नवाचार की क्षमता और लगातार बढ़ती अंतरराष्ट्रीय मांग के दम पर अपने निवेशकों के लिए स्थिरता और विश्वसनीयता साबित की है। अगर आप ऐसे निवेशक हैं जो 2 से 3 साल या उससे ज्यादा समय के लिए सोचते हैं, तो सुदीप फार्मा जैसी कंपनियाँ आपके पोर्टफोलियो में स्थिरता लाती हैं। यह कंपनी तेजी से दौड़ने वाली नहीं है, लेकिन यह हर साल बढ़ने वाली, कम अस्थिर, और लंबे समय में विश्वास देने वाली कंपनी है जो आज की अनिश्चित बाज़ार परिस्थितियों में एक बड़ा पॉजिटिव है।


(शेयर मंथन, 19 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख