शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार विशेषज्ञ सोमेश कुमार से जानें एसआरएफ (SRF) केमिकल के शेयरों का विश्लेषण

जीके रॉकर्स जानना चाहते हैं कि उन्हें एसआरएफ (SRF) केमिकल के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि एसआरएफ केमिकल को लेकर निवेशकों के बीच लगातार सवाल उठ रहे हैं, विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो इसे एक से दो साल के निवेश होराइजन के साथ देख रहे हैं। एसआईपी और लेवल-आधारित खरीद दोनों एक-दूसरे के विपरीत सिद्धांत हैं। SIP का मतलब है कि निवेशक समय अंतराल पर निश्चित मात्रा में निवेश करता है, कीमतों की उतार-चढ़ाव को नजरअंदाज करते हुए। यह तरीका तब अपनाया जाता है जब कंपनी के दीर्घकालिक भविष्य को लेकर मजबूत विश्वास हो। इसी कारण SIP अधिकतर निफ्टी, सेंसेक्स या बड़े इंडेक्स में अपनाया जाता है, जहाँ लंबे समय में बढ़त लगभग सुनिश्चित मानी जाती है। जब किसी एक स्टॉक में एसआईपी के बारे में सोचा जाए, तो निवेशक को उस कंपनी पर पाँच साल या उससे अधिक का गहरा भरोसा होना आवश्यक है। एसआरएफ निवेशकों के लिए न तो बहुत अच्छी स्थिति में है, न बहुत खराब। यह एक स्थिर, लेकिन धीमी गति से आगे बढ़ने वाला स्टॉक है। 


(शेयर मंथन, 19 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!