शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विशेषज्ञ से जानें नेटवेब टेक्नोलॉजीज शेयरों में निवेशकों के लिए मौका है या रिस्क?

शिवान आदिल जानना चाहते हैं कि उन्हें नेटवेब टेक्नोलॉजीज (Netweb Technologies) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि नेटवेब टेक्नोलॉजीज हाल के वर्षों में तेज़ी से बढ़ने वाली टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक रही है। कंपनी के शेयर ने मार्केट में ध्यान खींचा है, खासकर इसलिए क्योंकि इसकी सेल्स ग्रोथ 40 से 50% की रेंज में दिखी है। एक बढ़िया कंपनी है, लेकिन इसका स्टॉक उच्च वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है, कैश फ्लो प्रेशर में है, और आने वाले समय में ग्रोथ पर दबाव दिख सकता है। इसलिए इसे लंबी अवधि का भरोसेमंद निवेश मानने से पहले इसके फाइनेंशियल्स, इंडस्ट्री की दिशा और भविष्य के ग्रोथ ट्रेंड्स को ध्यान में रखना आवश्यक है।


(शेयर मंथन, 25 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख