शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल रिसर्च रिटेल हेड ने कौन से आईटी शेयर चुने?

भारतीय शेयर बाजार में आईटी सेक्टर हमेशा से निवेशकों के लिए स्थिरता और दीर्घकालिक रिटर्न का भरोसा देता आया है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल के  रिटेल रिसर्च हेड कहते है कि मौजूदा समय में, जब वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एंटी-AI जैसी चर्चाएं हो रही हैं, तब भारतीय आईटी में सही सेगमेंट पहचानना महत्वपूर्ण हो गया है। भारत की आईटी कंपनियों का मॉडल अमेरिकी टेक कंपनियों से अलग है। जहां अमेरिका एआई-ड्रिवन बिजनेस पर काम करता है, वहीं भारत की अधिकांश आईटी कंपनियां आज भी सेवा-आधारित (Service-Based) मॉडल पर आगे बढ़ रही हैं। उनका कहना है कि जोखिम कम रखना हो तो लार्ज कैप आईटी बेहतर विकल्प है। लेकिन यदि आप अधिक रिटर्न चाहते हैं और थोड़ा जोखिम ले सकते हैं, तो परसिस्टेंट (Persistent) और कोफोर्ज (Coforge) अच्छे पिक्स हो सकते हैं।


(शेयर मंथन, 25 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख