शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एक्सपर्ट से जानें सियाराम सिल्क मिल्स शेयरों का विश्लेषण, क्या कंजम्पशन थीम में मजबूत दांव बन सकता है?

भगवती जानना चाहते हैं कि उन्हें सियाराम सिल्क मिल्स (Siyaram Silk Mills) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि सियाराम सिल्क मिल्स लंबे समय से भारतीय टेक्सटाइल और रेडीमेड गारमेंट बाजार में एक विश्वसनीय नाम माना जाता है। जैसे-जैसे देश में कंजम्पशन थीम यानी उपभोग आधारित बिजनेस तेजी पकड़ रहे हैं। कंपनी का बिजनेस मॉडल वैल्यू चेन के अंतिम हिस्से फिनिश्ड गारमेंट्स पर आधारित है। यह वह सेगमेंट है जहाँ सबसे अधिक मार्जिन मिलता है, क्योंकि उत्पाद सीधे उपभोक्ता के हाथों में जाता है। सियाराम की ब्रांड पोजिशनिंग और बाजार में मौजूदगी इसे एक स्थिर और विश्वसनीय खिलाड़ी बनाती है। यह कोई ऐसा स्टॉक नहीं है जो तुरंत तेज रिटर्न दे दे, लेकिन लंबी अवधि में, 1 से 3 साल के निवेश क्षितिज पर, यह स्थिर और सतत रिटर्न दे सकता है।


(शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!