शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनबीसीसी (NBCC) शेयरों का 3 साल का नजरिया कैसा रहेगा?

आलोक रंजन जानना चाहते हैं कि उन्हें एनबीसीसी (NBCC) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने 78 रुपये के भाव पर 1000 शेयर खरीदे हैं और 2–3 साल तक निवेश बनाए रखने की योजना है। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि एनबीसीसी एक सरकारी क्षेत्र की कंस्ट्रक्शन कंपनी है और इसका कामकाज इंफ्रास्ट्रक्चर व सरकारी प्रोजेक्ट्स से जुड़ा हुआ है। मौजूदा स्थिति में कंपनी की ग्रोथ और वैल्यूएशन दोनों को समझना जरूरी है। ताजा नतीजों को देखें तो एनबीसीसी ने क्वार्टर-ऑन-क्वार्टर करीब 19% की ग्रोथ दिखाई है, जो एक डिसेंट जंप माना जा सकता है। हालांकि, इंफ्रा सेक्टर की प्रकृति के कारण इसमें मार्जिन सीमित रहते हैं और इनकम व प्रॉफिटेबिलिटी बहुत ज्यादा ऊंची नहीं होती। कुल मिलाकर कंपनी का ऑपरेशनल परफॉर्मेंस “ठीक-ठाक” कहा जा सकता है, लेकिन बहुत एक्स्ट्राऑर्डिनरी नहीं। सबसे बड़ा सवाल वैल्यूएशन का है। एनबीसीसी इस समय करीब 45–46 गुना के P/E पर ट्रेड कर रही है।

2 से 3 साल का निवेश नजरिया

2-3 साल के नजरिए से देखें तो बहुत बड़ी परेशानी की संभावना नहीं लगती, खासकर अगर निफ्टी नया हाई बनाता है। ऐसे हालात में लगभग सभी शेयरों को टेलविंड मिलता है और एनबीसीसी भी उसका फायदा उठा सकती है। अनुमान के तौर पर यह शेयर लंबे समय तक एक रेंज में रह सकता है और धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा, न कि तेज रफ्तार से। एनबीसीसी में ग्रोथ खराब नहीं है, लेकिन ग्रोथ के मुकाबले वैल्यूएशन महंगा जरूर है। ऐसे में रणनीति यह होनी चाहिए कि लोअर साइड को प्रोटेक्ट करते हुए निवेश को राइड किया जाए। क्वार्टर-ऑन-क्वार्टर रिजल्ट्स पर नजर रखें और 90 रुपये के नीचे जाने पर सतर्क हो जाएं। फिलहाल, 2-3 साल के नजरिए से यह निवेश बहुत ज्यादा जोखिम भरा नहीं दिखता, लेकिन बहुत बड़ा रिटर्न भी शायद न दे।


(शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख